परवलिया/काकनवानी। काकनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वट्ठा में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और भारी बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर 15 वर्षीय प्रियंका पिता हुकिया पारगी की दर्दनाक मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका आम बीनने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ी थी। इसी दौरान अचानक तेज हवा और बारिश के साथ पेड़ गिर गया, जिससे यह दुखद घटना हुई। Post navigation परवलिया के छात्र का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ अंतिम पंक्ति के पात्र हितग्राहियों तक उनके व्यक्तिगत अधिकारों को परिपूर्ण करना और जागरूकता पैदा करना है : पोनी डामोर