आंगन में ट्रैक्टर छोड़ भागा चालक

झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट-
रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा सलूनिया में बीती रात 8 बजे एक ट्रैक्टर ने आंगन के बाहर सो रहे पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पति घायल हो गया जबकि पत्नी की मौत हो गई है। रायपुरिया थाना प्रभारी एमएल भाबर ने बताया कि रात 8 बजे घटना की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचे थे कि ग्राम छोटा सलूनिया में घर के आंगन में सो रहे पाति और पत्नी को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी थी दोनों घायलों दिनेश पिता हरचंद देवदा और कालीबाई पति दिनेश देवदा को इलाज के लिए पेटलावद भेजा गया जहां कालूबाई को डॉक्टर ने मृत घोषित किया और दिनेश का उपचार जारी है। घटना स्थल पर चालक ट्रैक्टर छोडक़र भागने में कामयाब हो गया।ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस थाना रायपुरिया लाया गया है रायपुरिया थाने पर अपराध क्रमांक 31/2017 धारा 279, 337, 304 ए में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है मामले की विवेचना स्वयं थाना प्रभारी एमएल भाबर कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *