jhabua live desk news

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ की झाबुआ जिला इकाई प्रादेशिक आह्वान पर 20 जनवरी को कलेक्टर डॉ.अरुणा गुप्ता को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपेगी। यह जानकारी देते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष गंगा गोयल ने बताया कि 20 जनवरी को प्रात: 11 बजे जिले की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता झाबुआ के उत्कृष्ट मैदान पर एकत्रित होगी तथा रैली के माध्यम से शहर के विभिन्न मार्र्गों से निकलकर कलेक्टोरेट पहुंचेगी जहां कलेक्टर अरुणा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष गंगा गोयल ने जिले की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद रहकर सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *