झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट– नए थाना प्रभारी अनिलसिंह ठाकुर ने कल्याणपुरा थाने पर पहुंच कर शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। झाबुआ लाइव से चर्चा में थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि पूरे थाना क्षेत्र में शान्ति बनी रहे इस हेतु प्रयास करेंगे कस्बे में यातायात व्यवस्था सही रहे असामाजिक तत्व और अगर कोई अवैध धंधे करता है तो उन पर कड़ी कार्रवाई करना उनका लक्ष्य होगा। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही शान्ति समिति के सदस्यों को बुलाकर बैठक करेंगे जिससे पुलिस और पब्लिक के बीच एक मित्रता पूर्वक व्यवहार बना रहे। Post navigation पुलिस हलचल- टीआई डांगी ने ली रवानगी एएम एल भाबर ने किया ज्वाइन