पीयूष चन्देल अलीराजपुर

स्थानीय असाड़ा राजपूत समाज द्वारा संचालित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज अध्यक्ष राजेश सिंह राठौर व शिव भजन मंडल अध्यक्ष उमेश वर्मा कछवाहा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महिला मंडल द्वारा भगवान श्री कृष्ण व मंदिर में विराजित देवताओं की प्रतिमा का पूजन कर सभी महिला-पुरूषों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों और गुलाल से होली खेल कर फ़ाग उत्सव मनाया। समाज के शिव भजन मंडल व महिला भजन मंडल के सदस्यों ने होली पर आधारित गीत व श्रीकृष्ण की भक्ति के गरबों की सुमधुर प्रस्तुती पर सभी भक्तगण झूम कर थिरकने लगे। उमंग, उत्साह से फूलों की खुशबू, गुलाल के रंगों के साथ उत्सव मनाया गया। मंदिर समिति के संरक्षक रमण सिंह सोलंकी व अध्यक्ष सतीश सिंह भाटी व शक्ति भजन मंडल अध्यक्ष जसुमति बेन चंदेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए श्रद्धालुओं का आभार माना। असाड़ा राजपूत समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी असाड़पुरा स्थित संस्कार कॉलोनी में समाज के पटेल बिजेन्द्र सिंह तंवर द्वारा 9 मार्च को होलिका दहन सायंकाल 7:15 बजे किया जावेगा।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *