झाबुआ डेस्क। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर झाबुआ, नेहा मीना एवं मुकेश नेमा उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता इंदौर द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध श्रीमती बसंती भूरिया, ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ के निर्देशन में दिनांक 03.05.2024 को वृत्त झाबुआ ‘ब’ में दोराने गश्त माण्डलीनाथू – भूचाडूंगरी मेन रोड पर वाहन क्रमांक GJ 20 N 7529 का पीछा कर ग्राम माण्डलीनाथू में वाहन को घेराबंदी कर पकडा गया। वाहन चालक ने अपना नाम दशरथ पिता नंदलाल पंचाल बताया उक्त वाहन की तलाशी लेने पर कुल 26 पेटी माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर मदिरा एवं 01 पेटी रायल स्टेग व्हिस्की कुल 27 पेटी (कुल- 320.64 बल्क लीटर) विधिवत जप्त करके, मदिरा एवं वाहन कब्जे आबकारी लेकर आरोपी दशरथ पिता नंदलाल पंचाल उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम माण्डलीनाथू के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क) ,34(2), 36,46 के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया। उक्त जप्तशुद्धा मदिरा का अनुमानित मूल्य राशि रुपये 106800/- है। एवं जप्त वाहन का अनुमानित मूल्य रुपये 7,00,000/- आंकी गई है। उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा की गई। एवं आबकारी उपनिरीक्षक अकलेश सोलंकी, योगेश दामा एवं आबकारी स्टाफ श्रीराम शर्मा, सोहन नायक , मदन राठौर ,विजय चौहान एवं वाहन चालक सुमित मेड़ा का उल्लेखनीय योगदान रहा। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। Post navigation झाबुआ जिले की हस्तियों को मुंबई में हुए अधिवेशन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया राहुल गांधी 6 मई को जोबट में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे