जीवनलाल राठौड़, सारंगी अवैध रेत से भरा डंपर एमपी 09 एच 0149 को कल दोपहर छोटा उदयपुर से भरकर बदनावर की तरफ जा रहा था की सारंगी चौपाटी पर नायब तहसीलदार गजराजसिंह सोलंकी ने जांच के उपरांत उसे सारंगी पुलिस चौकी पर खड़ा करवाया। इसके बाद अवैध रूप से रेत का परिवहन करता पाए जाने पर नायब तहसीलदार सोलंकी ने प्रकरण बनाकर एसडीएम के पास भेजा जिसके बाद एसडीएम हर्षल पंचोली ने 10 हजार 600 रुपए का दंड किया । गौरतलब है कि अवैध रेत परिवहन कर क्षेत्र से जाने वाले पर नायब तहसीलदार सक्रिय होकर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और इसे लेकर अवैध परिवहन करने वाले वाहन चालकों में हडक़ंप मची हुई है। Post navigation स्वामी विवेकानंद विद्या पीठ के खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय कुडो प्रतियोगिता में बाजी मारी काकनवानी में ढाई माह के जुड़वा बच्चों की मौत, परिजन बोले टीके लगने के बाद हुई मौत, प्रशासन ने कुपोषण को बताया मौत की वजह