बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट :- आंबुआ स्थानीय बस स्टैंड पर मंगलवार हॉट बाजार के दिन अवैध रूप से सवारी परिवहन करने वाले छोटे वाहन को पुलिस की चलती शक्ति के कारण बस स्टैंड पर नहीं लगने दिया | जिससे बस चालकों को हॉट-बाजार के चलते बसों के आवागमन में बाधाएं नहीं आयी |इस कार्रवाई के चलने से बस चालक- परिचालकों में हर्ष व्याप्त है | इस तरह की गई पुलिस कार्यवाही से वह संतुष्ट दिखे | ज्ञात रहे कई वर्षों से लगातार मंगलवार हाट -बाजार के दिन भी छोटे वाहन जीप, तूफान आदि निरंतर सवारी पर चलते रहते थे मगर इस मंगलवार को पुलिस विभाग द्वारा सवेरे से ही स्थानीय बस स्टैंड पर अपने पुलिस जवानों को खड़े कर वाहनों को नहीं लगने दिया | इस कार्यवाही से बस चालको एवं स्थानीय लोगों में हर्ष है | Post navigation सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ही मिले आरक्षण : अजनार डॉ.सैयदना साहब ने समाजसेवी अकबर मर्चेन्ट को शैख हदीयत टाइटल से नवाजे जाने पर क्षेत्र में हर्ष