अलीराजपुर Live के लिए फिरोज खान ” बबलू” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । 

अलीराजपुर जिले के आबकारी विभाग ने आज एक बडी कारवाई करते हुए ” आजादनगर ” थाना इलाके के बड़ी पोल गांव मे अवैध शराब बनाने की एक नकली फैक्ट्री का भांडाफोड किया । आबकारी महकमें के सहायक आयुक्त ” नागेस्वर सोनकेसरी” ने बताया कि जोगडिया नामक शख्स के यहां अवैध शराब फैक्ट्री संचालित की जा रही थी जिसकी सूचना पर आज यह छापा मारा गया है जिसमें 13 पेटी किंग ; 28 पेटी बांबे की , 42 बड़ी ब्रांड की बड़े बैग , एक तपेला , एक ड्रम , 1 थाला & 1 छन्नी बरामद हुई है मामला दज॔ कर कारवाई की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *