ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला अवैध गौ वंश परिवहन को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल व एसडीओपी अश्विन कुमार के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बखतगढ़ निरीक्षक आशा राजेश बामनिया ने कार्रवाई की। बामनिया ने टीम के साथ लगातार 7वीं बार बड़ी कार्रवाई की। 18 जनवरी की रात 12:20 बजे दो पिकअप वाहन अवैध गौवंश परिवहन की सूचना मिली। इस पर टीम पहुंची और पिकअप वाहन को पकड़ा। वाहन में 9 गोवंश केड़े पकड़े। तीन आरोपियों के साथ 2 पिकअप वाहन जब्त किए। केड़े की कीमत 1 लाख 35 हजार रुपए आंकी गई है। बामनिया ने बताया आरोपियों पर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया। Post navigation डावर क्रिकेट क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट, जनप्रतिनिधियों ने दिए पुरस्कार जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं