पेटलावद। राम जन्मभूमि अयोध्या में होने जा रहे भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत 14 से 22 जनवरी के मध्य नगरीय क्षेत्र में समस्त प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर नगर परिषद द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अवकाश के दिन सफाईकर्मियों ने स्वेच्छा से प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री विश्वमंगल हनुमान धाम में सफाई अभियान चलाया। इस दोरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़ भी मौजूद रही। नपं अध्यक्ष श्रीमती गामड़ ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे देश में मंदिरों और उसके परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया था। इस पुनीत कार्य में हम सभी भी सफाईकर्मियों के साथ बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है। तारखेड़ी में श्री विश्वमंगल धाम परिसर में सफाई करकर मंदिर परिसर को पूरी तरह से चकाचक किया गया। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। 22 जनवरी को हमारा प्रयास है कि इस तरीके से हम आयोजन मनाए जैसे की 22 जनवरी को दिवाली हो। इस मौके पर उपाध्यक्ष श्रीमती किरण संजय कहार, पार्षद कन्नाबाई मैडा, चांदनी दीपक निमजा, गौतम गहलोत, अनुपम भंडारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश गामड़, शिवा राठौड़, स्वच्छता निरीक्षक शुभम देवड़ा, सफाई जमादार कैलाशचन्द्र सोलंकी सहित सफाईकर्मियों की टीम मौजूद रही। Post navigation पूरे देश में रामोत्सव का वातावरण चल रहा है: रतलाम सह विभाग कार्यवाह श्री आकाश चौहान संत शिरोमणि श्री सेवालाल जी महाराज के बताए रास्ते पर समाज को चलना होगा: मुख्य वक्ता श्री श्याम नायक