अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- विगत एक पखवाड़े से चल रहे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पद की अनिश्चिततता को दूर करते हुए अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने आज कट्ठीवाड़ा के पूर्व बीईओ एवं आजादनगर की कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य विनोद कोरी को अलीराजपुर जिले का आदिवासी विकास विभाग का नया सहायक आयुक्त नियुक्त किया है। वहीं मौजूदा सहायक आयुक्त सतीशसिंह को खंड शिक्षा अधिकारी आजादनगर एवं प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आजादनगर बनाया है। गौरतलब है कि पहले सतीशसिंह को सर्वशिक्षा अभियान का डीपीसी बना दिया गया था, तथा सर्वशिक्षा अभियान के डीपीसी नवीन श्रीवास्तव को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बनाया गया था जो जोबट विधायक माधौसिंह डावर के कड़े एतराज के चलते नवीन श्रीवास्तव को पुन: सहायक आयुक्त पद से हटा दिया गया था। हालांकि वह चार्ज ग्रहण कर भी नहीं पाए थे। गौरतलब है कि सतीशसिंह को अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान अचानक नापसंद करने लगे थे वही नवीन श्रीवास्तव को जोबट विधायक माधौसिंह डावर स्वीकार करने को तैयार नहीं थे, ऐसे में परेशान कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने दोनों अधिकारियों को हटाकर यह नई नियुक्ति की है। Post navigation Previous Post मंदिर में पोस्टर फाडऩे पर तीन हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर