फिरोज खान (बबलू ) ब्यूरो चीफ अलीराजपुर अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने शिक्षा से जुड़े दो महकमों में आज अचानक बड़ा बदलाव कर दिया। अलीराजपुर के प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सतीशसिंह को जिला शिक्षा केंद्र का डीपीसी यानी जिला परियोजना समन्वयक बनाया गया है। वही अभी तक डीपीसी सर्वशिक्षा अभियान का काम देख रहे नवीन श्रीवास्तव को अलीराजपुर जिले का नया प्रभारी सहायक आयुक्त बनाया गया है। नए शिक्षा सत्र के ठीक पहले अचानक हुए इस बदलाव को लेकर प्रशासनिक हलके में कई तरह की चर्चाएं चल पड़ी है। Post navigation शहीद हेड कॉन्स्टेबल अरविंद सेन के परिजनों को मिलेगी एक करोड़ की आर्थिक सहायता राशि आप व्हाट्सएप यूजर्स हैं तो यह खबर आपके काम की है, व्हाट्सएप में आया झूठ पकडऩे वाला नया फीचर!