फिरोज खान, अलीराजपुर/सुनील खेड़े, जोबट एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर ने अलीराजपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की सूची जारी की है जिनमें चारभुजा कॉलोनी अलीराजपुर के तीन व्यक्ति संक्रमित हुए हैं जिनमें दो युवतियां व एक युवक शामिल है। इसी तरह अलीराजपुर शहर के रक्षाउंडवा मार्ग के पांच लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 42 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती, 40 वर्ष के दो युवक, तो वहीं कृषि कार्यालय देहदला के दो लोग जिनमें से एक 2 वर्षीय बालिका व 20 वर्षीय युवती शामिल है। तो झंडाना चौक मार्ग का एक 52 वर्षीय अधेड़ व समालपती रोडधा रोड अलीराजपुर का 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हुआ है। इसी के साथ जवाहर मार्ग जोबट 17 लोग संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 39 वर्षीय युवक, 8 वर्षीय बालिका, 38 वर्षीय व 40 वर्षीय युवक हैं। साथ ही जोबट के ही बाग रोड के तीन लोगों में एक 10 वर्षीय बालिका, 14 वर्षीय बालिका, 10 वर्षीय बालक, एमजी रोड जोबट का एक 48 वर्षीय पुरुष को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी तरह डावर फलिया किला जोबट चार में तीन महिला व एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गांधी मार्ग जोबट का 50 वर्षीय पुरुष कोरोना के लक्षण मिले हैं। चार भुजा चौराहा खट्टाली रोड का जोबट 50 वर्षीय पुरुष , वहीं वार्ड 12 जोबट का 19 वर्षीय युवक कोरोना ग्रसित हुआ है। वहीं पांच व्यक्ति उदयगढ़ कनास के खंडाला रोड के निवासी है जिनमें दो महिलाएं व तीन पुरुष शामिल है। तो वहीं बरझर कस्बे के पंचाल मोहल्ले के 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। Post navigation झाबुआ जिले में एक बार फिर कोरोना के एक साथ 31 मरीज मिले, सबसे ज्यादा राणापुर में 23 लोग हुए संक्रमित राणापुर के तहसील के बाद अब स्टेट बैंक में कोरोना ने दी दस्तक, 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले