जितेंद्र वाणी @ नानपुर आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले का एक शख्स एक अजीब बीमारी से जुझ रहा है इस शख्स की आवाज साल मे एक महीने के लिए अचानक गायब हो जाती है ओर एक महीने के बाद फिर लोट आती है ..इस अजीबोगरीब बीमारी का शिकार हुऐ इस शख्स का नाम कैलास चोहान है ओर यह पास के फाटा गांव के पटेल फलिया का रहने वाला है ..यह खबर लिखे जाते वक्त उसकी आवाज इस साल लोटने लगी है जो विगत 26 जनवरी के आसपास चली गयी थी कैलास चोहान के भाई दुलैसिंह ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि उसका भाई अपने घर पर किराना की दुकान चलाता है ओर विगत 5 -6 साल पूर्व से उसे यह बीमारी हुई है जो निरंतर जारी है डाक्टरों को भी बताया मगर हल नही निकला .. फिलहाल परिवार इसे कोई आफत मानकर कभी बडवा ( ओझा ) को दिखाते है तो कभी डाक्टरों को । Post navigation महामहिम राज्यपाल के जाते ही एकलव्य आवासीय विद्यालय की हॉस्टल अधीक्षिका पर चला प्रशासनिक डंडा; हुई सस्पेंड … शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन