राज सरतलिया, पारा रतलाम शहर के जवाहर नगर में गुरुवार सुबह 5 बजे मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोंग की हादसे में मौत हो गई। मृतकों में मोहन कहार आयु 35 वर्ष, उनकी पत्नी शर्मिला 32 वर्ष तथा दस वर्षीय पुत्र राजवीर व छह वर्षीय पुत्री याशिका शामिल है। पेशे से ड्राइवर मोहन झाबुआ जिले के पारा का रहने वाला है। रतलाम में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। जिस मकान में हादसा हुआ वह 40-50 साल पुराना बताया गया है, व मकान मालिक का नाम गोपी वर्मा है। घटना के वक्त परिवार सो रहा थाए,तभी अचानक गर्डर फर्शी वाली छत गिरी और उसमें सभी दब गए। आवाज सुनकर नीचे रहने वाले लोग ऊपर पहुंचे तो देखा की सभी दबे हुए हैं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी और फर्शी हटाकर सभी को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दो बच्चों और उनकी मां की मौत हो चुकी थी। घायल मोहन को चिकित्सालय लेजाया गया जहां कुछ देर के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है मकान की छत बहुत जर्जर थी। उक्त हादसे से पारा नगर में शोक व्याप्त है। Post navigation झाबुआ एसपी का हुआ तबादला; आशुतोष होंगे नए एसपी नवागत एसपी आशुतोष गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण