थांदला अखिल भारतीय तेरापंथ महासभा के निर्देशानुसार थांदला में गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरंक्षक रतनलाल जैन और अभय रूनवाल की उपस्थिति मे नई कार्यकारीणी का गठन किया गया। जिसमे अरविन्द रूनवाल को पुन: सर्वानुमति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में नितेश दख सचिव कोषाध्यक्ष दिनेश मेहता का मनोनयन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने गुरूदेव आचार्य महाश्रमणजी के चार्तुमास हेतु विशेष प्रयासों को प्राथमिकता मे बताते हुए तेरापंथ समाज के भवन निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य रखा। सभी पदाधिकारियों ने समाजजनो का आभार व्यक्त किया। Post navigation हाई वे 39 हुआ गड्ढो में तब्दील, गम्भीर हादसों का शिकार हो रहे राहगीर देर रात जिला अस्पताल में ड्यूटी डाॅक्टर शराबखोरी करते धराया, विधायक मुकेश पटेल ने की निलंबन की मांग