अजय मोदी @ वालपुर
हनुमान भक्त श्री अनिल आनंद जी महाराज ने भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू होने एवं रामलला के दर्शन करने तथा जन-जन तक हनुमान चालीसा के प्रभाव एवं उसमें निहित भावार्थ को समझाने हेतु अलीराजपुर से अयोध्या तक साइकल द्वारा यात्रा प्रारम्भ की हैं । अनिल आनंद जी महाराज ने बताया कि हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करने से मनुष्य सुख,सम्रद्धि को प्राप्त करता है। ग्राम वालपुर में भक्तों द्वारा उन्हें जलपान कराया गया। अलीराजपुर (मध्य प्रदेश) से यह यात्रा प्रारंभ होकर अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में सायकिल द्वारा की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *