भूपेंद्र नायक, पिटोल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके चलते क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। पिटोल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजाना धार्मिक आयोजन का दौर चल रहा है। पिटोल में रोजाना सुबह शाम सनातनी महिला पुरुष द्वारा प्रभात फेरी राम भजनों के साथ निकाली जा रही है। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा रोजाना सुबह स्थानीय खेल मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता भी इस आयोजन का बढ़-चढ़कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उनके द्वारा भी रोजाना राम के ऊपर बौद्धिक एवं प्रभात फेरी निकाली जाती है। शाम को स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर पर महिलाओं द्वारा रोज भजन किया जा रहे हैं। पिटोल आसपास के गांव के लोग आदिवासी संस्कृति के पारंपरिक ढोल मांदल के साथ अपने अपने गांव में भजन कीर्तन करते हैं और प्रभात फेरी निकालते हैं। आज दोपहर को आदिवासी समाज के सैकड़ो कार्यकर्ता भगवा वस्त्र पहनकर भगवध्वज और रामध्वज को लेकर दो पहिया वाहनों के साथ पिटोल में धर्म जागरण की शोभायात्रा निकाली गई। इनमें पिटोल तथा आसपास की पंचायत के गांव खेडी बावड़ी कालाखुट भीम फलिया बावड़ी छोटी मंडली चोरा डेकल आदि गांव के युवाओं वाहन रेली निकालकर धर्म प्रचार किया। इस आयोजन को भव्य धार्मिक तरीके से मनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं । पिटोल में रामोत्सव का 22 तारीख को मनाया जाएगा। इस आयोजन को समस्त समाज वर्ग की महिला एवं पुरुष द्वारा आज घर-घर जाकर अयोध्या से आए अक्षत एवं निमंत्रण पत्र को बांटा गया है। सभी से आग्रह किया कि 22 तारीख को राधा कृष्ण मंदिर पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को देखनेके लिए पधारे। बड़ी एलइडी पर अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। 21 तारीख को जनजाति समाज की भजन मंडली द्वारा रात्रि को भजन किए जाएंगे और 22 तारीख की सुबह 9 बजे से रात्रि 12 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे जिसमें धार से मंदीप दास वैष्णव के द्वारा संगीत मय सुंदरकांड का आयोजन किया गया है इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारने के लिए लोगों से आग्रह किया गया ! और पूरे पिटोल नगर को भगवा ध्वजा एवं में राम ध्वजा हनुमान ध्वजाओ से सजा दिया गया है घर-घर भगवा हर घर भगवा। Post navigation युवक की हत्या की आशंका में परिजनों ने रिश्तेदार के घर के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर ध्वजा पताका रोशनी से नहाया पिटोल, बड़ी स्क्रीन पर दिखाया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण