पेटलावद। सोमवार को अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला हुआ और इसमें 7 यात्री मारे ग। हिंदू जागरण मंच ने बुधवार को नगर के पुराना बस स्टैंड पर आतंकी हमले में दिवंगत 7 यात्रियों के आत्मा की शांति के लिए श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन रखा। सभा में नगर के सैकड़ों लोग एकत्रित होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय ने आतंकियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह जिला कार्यवाह आकाश चौहान, अवधबिहारी दातरे, प्रकाश प्रजापत,नगर कार्यवाह संदीप भायल,विकास जङ्क्षशी,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यब कृष्णपालसिंह राठौर,भारत सिंह चौहान, जितेंद्र मेहता,संजय भंडारी,आशीष मेहता, राकेश मांडोत,राहुल मंडलोई,मुकेश परमार, लाला चौधरी,भाजपा नगर महामंत्री किर्तीश चाणोदिया,कमलेश भानपुरिया,भाजयुमो जिला महामंत्री सोनू विश्वकर्मा, राजू निनामा,लोकेश पटेल,कालूसिंह मैड़ा,भाजयुमो नगर महामंत्री सूरज सिंह पंवार,मारूती बैरागी,प्रणय पंवार,आशु शुक्ला,रवि राठौड़, रवि परमार,नरेश प्रजापत,गौरव आंजना,सुनिल जानी,पंकज जोशी आदि मौजूद रहे. Post navigation शासकीय आवास गृह बनाने पर मुक्तिधाम का रास्ता हुआ बंद, रहवासियों हुए लामबंद आंगनवाड़ी में लग रही प्राथमिक स्तर की कक्षाएं, स्कूल भवन हुआ जीर्णशीर्ण, भर दिया चारा