झाबुआ लाइव –सात रंगों से सजा और सात विधाओं को सहेजता पुलिस प्रशासन का अनोखा कार्यक्रम अभिव्यक्ति मंच चतुर्थ शाम ट्रैफिक गार्डन में हुआ। बच्चों ने  बहुत ही उत्कृष्ट  प्रतुति देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। 2.30 घंटे तक चले इस कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक मधु राठौर एवं मिथिलेश जायसवाल (रिटायर्ड हेडमास्टर) ने मां सरस्वती को माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने ‘पेड़ लगाओ’ सन्देश  का  नाटक रूपांकन बच्चों द्वारा किया गया। बाल कलाकार अनंश जैन ने एसपी महेशचंद्र जैन को अपने हाथों से बनाई पेंटिंग बच्चा पार्टी के साथ भेंट की। नन्ही बालिका सिद्धिक्षा आचार्य ने 8 मिनट के अभिनय उद्बोधन से बच्चा मन को सबके सामने बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया। पियुष जायसवाल के योग डेमो ने सबको  आकर्षित  किया। थांदला  से आये प्रतियोगी यश हितेश शाह ने सुंदर गायन प्रस्तुति दी। निर्णायक की भूमिका सीमा शाह थांदला और भारती सोनी ने निभाई। इस दौरान पुरुस्कार प्रथम पियुष जायसवाल, द्वितीय कृतिका परिहार, तृतीय सिद्धिक्षा आचार्य को मिला। प्रशंसा पुरस्कार निकिता गुप्ता, ऋषिका माहेश्वरी, यश हितेश शाह को मिला। पुरस्कार एसडीओपी झाबुआ एसआर परिहार की ओर से प्रदान किए। मंच संचालन ऋषिका पांचाल व राज नंदिनी आकर्ष जायसवाल के सहयोग से किया गया। सरस्वती वंदना विशाखा पंवार ने प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *