झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
अभिव्यक्ति मंच 11 यातायात गार्डन में जिला पुलिस विभाग व यातायात विभाग के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथि राधा रावल व निर्णायक गोपाल निगम, सीमा चौहान व संयोजक भारती सोनी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सरस्वती वंदना मेहा सक्सेना ने दी। कार्यक्रम में 11 बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रथम पुरस्कार रिद्धि चौहान, द्वितीय अवनी रावल, तृतीय कीर्ति यादव एवं प्रोत्साहन पुरस्कार अंशुमन राठौर, अंजनेश ठाकुर, कृतिका को मिला। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सिंग राठौर व विपुल पांचाल ने किया एवं आभार प्रकाश चौहान ने माना। कार्यक्रम के दौरान अतिथि कलाकार विशाखा व निहाली चौहान ने भी अपनी गायन की प्रस्तुतियां दी। पुरस्कार यातायात विभाग के लोकेंद्र खेड़े की ओर से प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *