झाबुआ लाइव के लिए घुघरी से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- नैतिकता सद्भावना तथा नशामुक्त हो हर परिवार यह संकल्प लेकर आज अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भालावत, महामंत्री विमल कटारिया, कोषाध्य्क्ष नवीन वागरेचा करवड़ पधारे। जन-जन को नैतिकता के पाठ पढ़ाने का उद्देश्य लेकर निकले। इनका उद्ेश्य नशामुक्त देश बनाने भी है। तेरापंथ के आचार्य महाश्रमण के दिशा निर्देश के अनुसार यह यात्रा पूरे भारत देश में भ्रमण कर रही है। अतिथियों का स्वागत करवड़ तेरापंथ सभा अध्य्क्ष अनोखीलाल श्रीमाल, युवक अध्य्क्ष ऋतुराज मांडोत ने किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण श्रीमाल ने किया आभार उमेश श्रीमाल ने माना। Post navigation पैदलयात्री जत्थे के साथ पहुंचे समाजवादी डॉ.सुनीलम का खवासा में किया स्वागत क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया, अलसुबह तक होते रहे धार्मिक आयोजन