रितेश गुप्ता, झाबुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आजाद हिंद सरकार व आजाद हिंद फौज की स्थापना 75वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद द्वारा झाबुआ नगर के मुख्य आजाद चौक पर यह कार्यक्रम रखा गया। आजाद हिंद फौज ने भारत की आजादी मै महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा आजाद हिंद फौज का संचालन किया गया। आज देश का हर युवा इस को याद कर के गर्व का अनुभव करता हे । विद्यार्थी परिषद द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात ध्वजारोहण व राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण जिला संयोजक मानसिह बारिया व जिला सह संयोजक यश पंवार ने किया। विजयदशमी पर अमृतसर मै हुई दु:खद घटना पर विद्यार्थी परिषद द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई व मृतकों की आत्मा कि शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। ़ Post navigation कुएं के समीप पड़ी थी साड़ी-बटवा, कुएं खोज की तो मिला महिला का शव अभाविप ने आजाद हिंद फौज के 75वें स्थापना दिवस पर आजाद चौक पर लहराया तिरंगा