सलमान शैख़@ पेटलावद कोविड 19 की वैश्विक महामारी के चलते लाकडाउन के कारण पिछले कुछ दिनों से शहर में बीओआई, बीओबी और एनजेजीबी बैंक पर काफी भीड़ जमा हो रही थी। जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही थी। ग्रामीण क्षेत्रो से आये ग्राहकों के भारी भीड़ के कारण ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी बेबस और लाचार नजर आ रहे थे। वही बैंक कर्मियों की ओर से भी बैंक के बाहर कम जगह होने के बावजूद मुख्य द्वार को बंद कर दिया । बैंक की ओर से ग्राहकों के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गयी थी, लेकिन अब प्रशासन ऐसे खाताधारकों पर कार्यवाही करेगा जो बैंको में भीड़ का हिस्सा बनेंगे। इसी कड़ी में एसडीएम एमएल मालवीय ने नपं से एक सूचना भी जारी कराई है। Post navigation लॉकडाउन में बिना वजह घर से बाहर निकले तो दर्ज हो सकता है मुकदमा; कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश पेटलावद से आई पुलिस की यह तस्वीर आंखों को सुकून देने वाली हैं; देखे पूरा वीडियो …