झाबुआ Live Desk कलेक्टर प्रबल सिपाहा के दिशा निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. शादाब अहमद सिद्दीक़ी के मार्गदर्शन में रोड़ गश्त एवं वाहन चेकिंग की जा रही है, आज आबकारी विभाग थांदला द्वारा गश्त के दौरान ग्राम वट्ठा, बलवासा, काकनवानी,देवका से 2 पेटी अवैध विदेशी मदिरा बीयर एवं 25 पाव प्लैन मदिरा जब्त कर 4 न्यायलयीन प्रकरण दर्ज कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, शराब की अनुमानित किमत लगभग 5 हजार रूपये हैं। आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री किरण निनामा ने बताया कि देशी/विदेशी मदिरा दुकानो के आसपास गश्त एवं अवैध मदिरा विक्रय करने वालो पर कार्यवाही निरंतर जारी है कार्यवाही में मुख्य आरक्षक प्रकाश भाबोर का योगदान रहा .!! Post navigation अब प्रशासक संभालेंगे जिला पंचायत और जनपद का कामकाज; जारी हुए आदेश कोरोना संकट के बीच ग्राम पंचायत अब करेगी पशुओं की भी देखभाल