झाबुआ लाइव के लिए दिनेश वर्मा की रिपोर्ट- शनिवार दोपहर 2 बजे एक बाइक तहसील परिसर झाबुआ से चोरी चली गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम भगोर के विपिन पिता गोविंद पंचाल जो कि पंचायत ग्रामीण विकास विभाग ग्राम पंचायत फुटिया पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत है। अपनी बाइक से शनिवार दोपहर 2 बजे अपनी कालेरंग की बाइक होंडा शाइन एमपी 45 एमएफ 4218 तहसील कार्यालय झाबुआ कार्य से आए। बाइक को बाहर खड़ी कर तहसील कार्यालय में गए और काम निपाटकर बाहर आए तो उन्हें उनकी बाइक गायब मिली। इसके बाद फरियादी विपिन ने अपनी बाइक ढूंढी लेकिन उसे कहीं नहीं मिली इसके बाद कोतवाली थाने पहुंचकर बाइक गुम होने का आवेदन सौंपा। Post navigation पंचायत सशक्तिकरण अभियान मे पंचों को दिया प्रशिक्षण पिता ने एकलौते पुत्र को बचाने के लिए प्रशासन से लगाई गुहार, दुर्घटना में थी हुई हेड इंज्यूरी परिवार सकते में