विपुल पांचाल@ झाबुआ Live जिले में पूर्व से जारी कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। अब सभी निर्धारित पाबंदियां 24 मई तक पूर्व की भांति जारी रहेंगी। जिलाधिकारी सोमेश मिश्रा ने सभी एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को इस कोरोना कर्फ्यू गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने 15 मई तक पूरे प्रदेश में पाबंदियों के साथ कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। पूर्व में कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ाया गया था, जिसे अब सात दिन और बढ़ाया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए ही लोगों को मूवमेंट की इजाजत दी जाएगी। Post navigation अलीराजपुर जिले में कोरोना कफ्र्यू को 25 मई तक कलेक्टर ने बढ़ाया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा घर घर जाकर किया जा रहा थर्मल स्क्रीनिंग