दिनेश वर्मा, ब्यूरो चीफ झाबुआ पुलिसकर्मियों के फिटनेस बनाये रखने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जिले में जिम के लिए 5 लाख रूपये की राशि उपलब्ध करवाई गई लेकिन झाबुआ मुख्यालय पर पहले से ही उच्चस्तरीय जिम मौजूद होने से इस राशि का उपयोग सभी थानो पर मिनी जिम बनाये जाने के लिए किया गया। एसपी महेश चंद्र जैन ने बताया कि पुलिस थानों के लिए जिम का सामान डम्बल, बेंचप्रेस, योगामेट आदि ख़रीदे लिए गए है अब जिले के सभी थानो पर मिनी जिम निर्माण करवाने के उद्देश्य का कार्य किया जा रहा है यह सभी सामान भी थाना प्रभारी को भेजा जा रहा है।जिससे भविष्य में ग्रामीण अंचलों में बने थानो पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी सुविधा अनुसार अपने शरीर पर ध्यान देकर इन उपकरणों से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें और फिट रह सकें।। इस प्रकार की व्यवस्था से पुलिस कर्मी में काफी हर्ष है Post navigation पत्रकार जोशी की माता के देहांत से नगर में शोक कमालुद्दीन शेख-आशीष कटारा सांसद प्रतिनिधि मनोनीत