राज सरतालिया@पारा नगर में जंगल के रास्ते गुजरात में काम करने वाले करीब 33 मजदूर शनिवार शाम पारा पहुंचे। इन मजदूरों को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर बांदा और इटावा पहुंचना है। मजदूरों के आने की ख़बर जैसे ही प्रशासन को मिली तब पुलिस के साथ पारा के नागरिकों ने सभी को एक जगह इकट्ठा कर सबसे पहले नाश्ता करवाया। पारा पुलिस चौकी प्रभारी केशरसिंह पांडव ने जानकारी देते बताया कि इन सभी मजदूरों की नामजद सम्पूर्ण जानकारी लेकर इनकी चिकित्सक डॉ केएस डोडवा द्वारा सभी की प्रारंभिक जांच करवाई गई। आप ने बताया वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने के बाद इन सभी मजदूरों को राजगढ़ के रास्ते हाइवे पर जनसहयोग से भिजवाया जा रहा है। ) Post navigation प्रवासी मजदूरों का फूटा आक्रोश गुजरात पुलिस पर किया पथराव झाबुआ जिले में कोरोना संकट: जिस बस में आये जिले के मजदूर, उसमे था दाहोद का कोरोना पॉजिटिव….