झाबुआ आजतक के लिए झाबुआ से अब्दुल वली पठान की रिपोर्ट: जिले के शहरी क्षेत्र थांदला मेघनगर, पेटलावद, राणापुर एवं झाबुआ, में दो दिन तक पाॅलीथिन नष्ट करने का अभियान चलाया गया। कर्मचारियों को क्षेत्र निर्धारित करके दिया गया था। जिस सफाईकर्मी के क्षेत्र में पाॅलीथिन दिखाई देगी अथवा गंदगी दिखाई देगी उसे नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा एवं दोबारा कभी भी नौकरी पर नहीं रखा जाएगा कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर 1 अप्रैल को शहर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखेगे। पाॅलीथिन मुक्त रखने के अभियान के लिए कलेक्टर ने एसडीएम एवं सीएमओ नगरीय निकाय को दायित्व सौंपा है। दो दिवसीय अभियान के बाद भी निरंतर सफाई सुनिश्चित बनाये रखने के लिए एसडीएम को कलेक्टर ने निर्देशित किया है। Post navigation 5555 लड्डूओं को अर्पित कर की गई देवधर्मराज को महाआरती अवैध उत्खनन पर 15 लाख 36 हजार का जुर्माना