अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट जोबट थाना प्रभारी महेश रघुवंशी ने अलग अलग थानों पर रह कर 26 जनवरी को होने वाले सम्मान समारोह में लगातार पांचवा पुरुस्कार अपने नाम किया। इस वर्ष प्रतिबंधात्मक कारवाई संपत्ति अपराधों में रिकवरी अरविंद सेन हत्याकांड और लूट में आरोपियों को जल्द से जल्द पकडऩा जैसे कार्यों के लिए जिला कलेक्टर गणेश शंकर मिश्र, एसपी विपुल श्रीवास्तव एवं अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जोबट थाने के समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी । Post navigation थियेटर मालिकों ने पद्मावत रिलीज नहीं करने पर दाहोद जिले में रहा शांति का माहौल गणतंत्र दिवस पर प्रभातफेरी में गूंजा भारत माता की जय, लहराएं तिरंगे