अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- 26 जनवरी कड़ाके की ठंड मे देशभक्ति का जुनून लिए नन्हें बालकों में जोश भर गया। भारत माता की जय 26 जनवरी अमर रहे के नारों से गांव की सडक़े सराबोर हो गई। ढोल के साथ शासकीय व प्राइवेट स्कूल के छात्र छात्राओं की प्रभात फेरी कन्या हाईस्कूल से निकल कर गाव भ्रमण कर बरझर पुलिस चौकी पहुंची, जहां चौकी प्रभारी एस ठोम्बरे ने झंडावंदन किया। पत्रकार भवन पर वरिष्ठ पत्रकार उमेश राठौर ने झंडा फहराया। उसके पश्चात ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच सेजल बारिया, बालक प्राथमिक पर प्राचार्या के सक्सेना, आदिम जाति सेवा सस्था पर अध्यक्ष सेवला मिनामा ने झंडा फहराया। मुख्य कार्य क्रम बालक प्राथमिक शाला मे आयोजित किया गया व बच्चों ने देशभक्ति गीत व रंगारंग डांस की प्रस्तुति देकर कार्य कार्यक्रम में जोश भर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच सेजल बारिया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर व छात्रा कोकिला ने सरस्वती वंदना गीत प्रस्तुतिकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सेजल बारिया ने की। विशेष अतिथि पत्रकार फिरोज खान, हिमसिंह बारिया, भावेश पंचाल, प्राचार्या एके सक्सेन, शिक्षक सलीम खान, योगेश साहू, रामसिह राठौर, नानीया सोलंकी व शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश साहू ने किया व आभार शिक्षक सलीम खान ने माना। Post navigation अपराधियों को जल्द पकड़े पर थाना प्रभारी महेश रघुवंशी को कलेक्टर-एसपी ने किया पुरस्कृत देशभक्ति के गीतो ने समां बांधा, स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी