झाबुआ लाइव के लिए दाहोद से राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट- देशभर में भारी विरोध और सप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज रिलीज हुई पद्मावत फिल्म के विरोध मे करणी सेना के द्वारा दिये गये भारत बंद का दाहोद शहर तथा जिले मे कोई असर देखने को नहीं मिली और पूरा जिला रोज की तरह चालू रहा। संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावत के विरोध मे करणी सेना के विरोध को ध्यान मे रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक की जरुरी निर्देशों के अनुसार दाहोद शहर के थाना प्रभारी ने करणी सेना के दाहोद इकाई और थियेटर मलिकों के साथ संयुक्त मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसमे थियेटर मालिको ने इस फिल्म को रिलीज नहीं का लिखित में भरोसा दिया था ओर आज फिल्म रिलीज नहीं करने पर पूरे जिले मे शान्ति का माहौल रहा और कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिले मे कोई अप्रिय घटना न बने उसको ध्यान मे रखते हुये सभी थियेटरों पर पुलिस बंदोबस्त रख दिया था और वे लगातार गश्त भी करते रहे। Post navigation वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति-बेटी बचाओ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां अपराधियों को जल्द पकड़े पर थाना प्रभारी महेश रघुवंशी को कलेक्टर-एसपी ने किया पुरस्कृत