इरशाद खान, बरझर बरझर की महेंद्रा पंचायत के गोला फलिया में आज सवेरे अपने ससुराल में आए जमाई की जामुन के पेड़ पर चढक़र गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक अपनी पत्नी के साथ डुंगलावानी निवासी चेना पिता रूमाल पहुंचा और इसके बाद उसके चाय पी और समीप ही जामुन पर लदे पेड़ पर जामुन तोडऩे के लिए चढ़ा। लेकिन जामुन तोडऩे की लालसा में उसने ऐसी कमजोर शाखा पर पैर रख दिया जिससे वह 50 फीट जामुन के पेड़ से जमीन पर आ गिरा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने पहले सरपंच को दी, सरपंंच वीरसिंह ने पुलिस चौकी बरझर को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर चौकी प्रभारी एस तोम्बरे पहुंचे और मार्ग कायम कर जांच में लिया, और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। Post navigation भीषण गरमी में ग्राहकों की कतार लगी धूप में, बैंक मैनेजमेंट ठंडा पेयजल भी नहीं करवा पा रहा ग्राहकों के लिए उपलब्ध गडबडझाला: राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत के चलतेे, 22 लाख के मुआवजे से वंचित है अन्य हिस्सेदार