सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी लॉकडाउन के बाद जैसे ही अनलॉक हुआ वैसे ही जिले में सूरते हाल बद से बदर हो चले हैं। लॉकडाउन के बाद से ही जिले में यातायात के साधन बसें सवारियां लेकर नहीं चल रही है। जिलेभर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां बाजारों, शादी समारोह में उड़ाते ग्रामीणों को देखा जा सकता है। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने तथा बाजारों में घर से निकलने पर मास्क पहनने के नियम बनाए गए थे जो हाल फिलहाल यह नियम है लेकिन कोई भी व्यक्ति इस नियम का पालन करते नजर नहीं आ रहा है जिससे मानव जीवन के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। ग्रामीण ट्रैक्टर, जीप व अन्य वाहन समेत बाइक पर चार-चार सवारियां बैठाकर सरेआम घूम रहे हैं लेकिन प्रशासन की उदासीनता से सब कुछ बिना रोक-टोक जारी है। ) Post navigation नवागत एसपी आशुतोष गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण झाबुआ में पाया गया विदेश से आने वाला युवक कोरोना पॉजिटिव