पियुष चन्देल अलीराजपुर

अन्तर्राष्ट्रीय संस्था एज्युकेट गर्ल्स संस्था का तीन दिवसीय य संस्था एज्युकेट गर्ल्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 13,14,15, जुलाई को अलीराजपुर की स्थानीय सॉई कृपा होटल में सम्पन्न हुआ, इसमें चार ब्लॉक अलीराजपुर, कटठीवाड़ा, सोण्ड़वा, व भाबरा की टीम बालिका ने भाग लिया । प्रशिक्षण के दोरान प्रोग्राम असिस्टेंन्ट पुनम सेन, अलीराजपुर के ब्लॉक अधिकारी आकाश कुमार व कटठीवाड़ा के विशाल गुर्जर ने प्रशिक्षण दिया। उक्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण में टीम बालिका को नामांकन कराने का गुर सिखाया गया, तथा गॉव मे ग्राम शिक्षा सभा, मोहल्ला मिटिग एवं जन समुदायिक सम्पर्क के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने व शत प्रतिशत नामांकन करवाने की बात सिखायी गयी। ऐजुकेट गर्ल्स संस्था के बारे में क्षेत्रीय समन्वयक नानसिंह चौहान ने बताया की संस्था का मिशन सभी बालिकाओ के विघालय जाने और उनके बेहतर शिक्षण को सुनिश्चित करने हेतु मौजूदा सामुदायिक एवं सरकारी संसाधानों मे वृद्वि लाना है। प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक अधिकारी आकाश कुमार ने बताया की हमारा उद्देश्य सभी बालिकाओं का व्यवहारगत, सामाजिक एवं आर्थिक रूपांतरण करना है, ताकि इसके माध्यम से एक ऐसे भारत का निर्माण हो जहॉ पर सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के समान अवसर प्राप्त हो सकें। यह संस्था शैक्षणिक दृष्टि से सर्वाधिक पिछडे़ जिलों की लड़कियो को शिक्षा प्रदान करानेे व भारत की शिक्षा प्रणाली में व्याप्त लैगिक असमानता के मूल कारण में निहित मुद्दों के समग्र समाधन के लिए प्रयासरत है। प्रशिक्षण के दौरान ही ग्राम कोटबु में जाकर समुदाय से जनसम्पर्क किया व बच्चों का नामांकन करवाया, तथा शालात्यागी बच्चों के परिवार मे जाकर उनके माता-पिता से मिलकर बच्चो को नियमित विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय समन्वयक नानसिंह चौहान, प्रभाकर मण्डलोई, कैलाश चौकीय व ज्ञानसिंह भिण्ड़े उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *