कालीदेवी। बैतूल अहमदाबाद हाइवे पर शाम 7 बजे अहमदाबाद से इंदौर की ओर जा रहे एक ट्राले ने सड़क किनारे चल रही बाइको को कुचल दिया । जिससे दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई वही चार अन्य घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में दीपक पिता पीदीया हिहोर उम्र 25 साल निवासी खेड़ली । 2) गोपाल पिता बापू गुंडिया उम्र 25 साल निवासी हत्यदेहली की मौत हो गई। वहीं दितु पति दिता मोहनिया उम्र 30 साल निवासी हत्यदेहली, दिता पिता भूरा मोहनिया उम्र 35 साल निवासी हत्यदेहली, सुनील पिता खुमान सोलंकी निवासी कुशलपुरा जिला धार, मुकेश पिता दुर्बेनसिंघ धुर्वे उम्र 25 साल निवासी छापरी घायल हो गए है। घटना के बाद पुलिस ने ट्राले के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलो को उपचार के लिए ले अस्पताल भेज भेज दिया। घायलों और मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाने में कुलदीप राणे, गौरव कटकानी, भारत मकवाना, विजय डावर, उदय पाल, राजू मेड़ा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। Post navigation कालीदेवी थाना प्रभारी एक्शन मोड में, फ्लैगमार्च निकाल दी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने की नसीहत प्रीति गादिया अध्यक्ष व प्रीति जैन उपाध्यक्ष मनोनीत