झाबुआ लाइव के लिए सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट- इंदौर को अहमदाबाद से जोडऩे वाले मार्ग पर आज अचानक अनास नदी पर पहुंचते ही बीचोबीच एक डंपर का डीजल खत्म हो गया, जिससे दोनों साइड पर ट्रकों की लंबी कतारें लग गई। इस तरह हुए व्यवधान से यातायात काफी बदहाल रहा, ट्रक चालक समेत यात्री बसें भी इस दौरान जाम में फंस गई और मुसाफिर परेशान होते देखे गए। वहीं झाबुआ-पारा मार्ग पर चपेलिया नदी पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, मामले में एक ट्रक घाट चढ़ाई के दौरान रिवर्स होकर पूरी तरह घूम गया, जिससे ट्रक नीचे गिरने से बच गया वरना बड़ा हादसा होता है। Post navigation जहरीले सांप पकडऩे में माहिर है नितेश जादूगर राधाकृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली भव्य शोभायात्रा