जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट नगर के दाल मिल रोड स्थित प्रतिष्ठित अनाज व्यापारी प्रदीप फौजमल जैन की दुकान में बड़ी चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है,अज्ञात चोर दुकान में घुसकर करीब 19 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की जा रही है। नगर में एक साथ इतनी बड़ी नकदी चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में दहशत और चिंता का माहौल है। व्यापारिक संगठनों ने भी शीघ्र खुलासे की मांग की है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की राशि बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल जोबट की सबसे बड़ी चोरी की इस वारदात ने पूरे नगर में सनसनी फैला दी है। Post navigation खाद की किल्लत और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी किसानों का गुस्सा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन जोबट पुलिस की बड़ी सफलता: 19 लाख रुपये की चोरी करने वाली पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार और नकदी जब्त