नानपुर से जितेंद्र वाणी अलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस थाना अंतर्गत धोलखेड़ा सीतला माता मंदिर इमलीपुरा निवासी अनाज व्यवसाय केशव रमेश चन्द्र वाणी के गोदाम में चोरी हो गई। वारदात बुधवार रात को हुई। केशव वाणी ने बताया कल रात में अनाज के गोडाउन में लगभग डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई है। जिसमे मूंगफली के थैले, मूगंफली के दाने के कट्टे , कपास बीज के पैकेट सहित अन्य सामान चोरी हो गया। पीड़ित केशव वाणी गोपाल गोशाला समिति के सक्रिय सदस्य है। उनके पिता रमेश चन्द्र वाणी कारसेवक है। केशव वानी जिनके गोदाम में चोरी हुई। 15 दिन में दूसरी वारदात जानकारी के अनुसार 15 दिन में यह दूसरी वारदात है। इसे पहले भी कुछ दिन पहले अनाज चोरी की घटना हुई है। पास के अनाज गोडाउन राजेन्द्र वाणी के यहाँ से इसी तरह चोरी हुई थी। जबकि पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नही होने से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। जिससे व्यपारियो में आक्रोश बना हुआ है। लगातार पुलिस की निष्क्रियता से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। इसकी चौराहे पर चर्चा होने आम बात है। ग्राम में आचार संहिता लगने के बाद भी थाने के सामने अवैध गतिविधियों का होना जारी है, पर पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। आम जनता की ओर कोई ध्यान देना उचित नही समझती है। जिले के एसपी साहब इस ओर जल्द ध्यान देवे। भूपेंद्र खरतिया थाना प्रभारी ने बताया कि कल रात में चोरी हुई है मामला दर्ज कर रहे है। जांच करके चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। Post navigation स्वयंसेवी संस्थाएं (एनजीओ) प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा अपने मित्र की स्मृति मेँ करेंगे रक्तदान शिविर का आयोजन*