भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राखडिय़ा स्कूल के समीप रात्रि लगभग 9 बजे स्थानीय निवासी गुरुदार सिंह द्वारा मेघनगर पुलिस को सूचना दी गई की एक अज्ञात शव स्कूल के समीप दिखा है। शव को 108 की मदद से मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर सिलेक्शी वर्मा अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद के मृतक का नाम तोल सिंह पिता मंजी खराड़ी उम्र 30 वर्ष निवासी गुजरपाडा बताया। मेघनगर पुलिस द्वारा मर्ग मुस्तफा धारा 174 में मामला पंजीबद्ध कर जांच चौकी प्रभारी रंभापुर हरि संह चुंडावत को दी गई। अज्ञात व्यक्ति का शव एमपीईबी के सामने मिला सूत्र बताते हैं कि मेघनगर एमपीबी कार्यालय के सामने रोड पर गणेश विसर्जन के लिए झांकियां निकल रही थी। तभी रोड के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति पैदल सफर कर रहा था तभी अचानक पीछे से आए ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटनास्थल पर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। तभी आसपास के कुछ लोगों द्वारा मेघनगर पुलिस को सूचना दी गई। मेघनगर पुलिस आरक्षक हालु सिंह द्वरा शव को मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रोटरी मार्चुरी बॉक्स में रखा है। अज्ञात शव की शिनाख्त तो नहीं हो पा रही है। मेघनगर पुलिस द्वारा मृग कायम कर धारा 174 में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ) Post navigation अध्यापक संवर्ग ने मागों को लेकर विकास खंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जताया रोष मूसलाधार बारिश के चलते 14 सितंबर में सभी स्कूलों-आंगनवाड़ी केंद्रों का कलेक्टर ने किया अवकाश घोषित