रितेश गुप्ता@थांदला समीपवर्ती ग्राम परवलिया के कृषक माला पिता पूजा निनामा उम्र 50 वर्ष को गुरुवार देर रात बेचैनी होने पर परिजन 108 की सहायता से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण करने पर उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया । स्थानीय चिकित्सकों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा दिया। डॉक्टर का कहना है कि यह मामला हार्ट अटैक का हो सकता है । मामले की जांच कर रहे एसआई तिवारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में शून्य पर कार्यवाही कर प्रकरण काकनवानी थाने को भेजा जाएगा। Post navigation आंधी तूफान के चलते श्रमिक पर गिरा पेड़, हुई मौत, परिवार को नहीं मिली आर्थिक सहायता नगर के मुंबई से ई-पास लेकर लौटे परिवार को प्रशासन ने किया क्वारंटाइन