जितेन्द्र राठौड़, झकनावदा

अति प्राचीन तीर्थ श्रृंगेश्वर धाम पहुंचे रतलाम झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर ने श्रृंगेश्वर धाम पहुंचकर सांसद डामोर ने श्रृंगेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया एवं ब्रह्मलीन 1008 काशीगिरी महाराज की समाधि पर मत्था टेका उसके पश्चात श्रृंगेश्वर धामके गादीपति महंत रामेश्वरगिरी जी ने सांसद डामोर का शाल श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया जिसके पश्चात सांसद डामोर ने श्रृंगेश्वर धाम के विकास हेतु घाट निर्माण के लिये 15 लाख रुपए देने की घोषणा की और कहा की प्रसिद्ध तीर्थ श्रृंगेश्वर धाम के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर हूं और जल्द ही मुख्यमंत्री  से मुलाकात कर श्रृंगेश्वर धाम हेतु पूर्व में की गई घोषणा को पूरा करवाऊगाॅ व पर्यटन स्थल घोषित करवाने के लिए भी मेरी कोशिश जारी है इस अवसर पर सांसद डामोर के साथ भारतीय जनता पार्टी रायपुरिया के मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुंणिया, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अनिल  मुथा, सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश राठौर एवं कन्नू जी मेडा, भील सेवा संघ के अध्यक्ष अजय डामोर, गजराजसिंह डामोर, शंकरलाल चौधरी, संदीप कुशवाहा (लाला) उमरकोट, भुपेश सिंगोड, सुरेश (भुरू) चौहान, ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर, मंडल मंत्री विक्रम निनामा, प्रदीप कुमार पालरेचा, भंवरलाल कोटडिया,नारायण पटेल,नारायण राठौड,बबलु माण्डोत, विकास जोशी, हरीश राठौड़, जयंतीलाल कोटडिया, शैतानमल कुमट, हेमेंद्र कुमार जोशी आदि उपस्थित थे प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार जगदीशचंद्र वर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी नानसिंह चौहान, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री भिडे साहब, पीएचई के एसडीओ बघेल साहब, उपयंत्री तानसिंग बामनिया, राजस्व निरीक्षक डोडियार,हल्का पटवारी व ग्राम पंचायत के सरपंच राधेलाल वसुनिया सचिव अनारसिंह, रोजगार सहायक सचिव रतन सिंगार एवं पुलिस प्रशासन की ओर से झकनावदा चौकी प्रभारी जीएस मावी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *