भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर नगर पंचायत में सकल व्यापारी संघ द्वारा बुलाई गई अतिक्रमण संबंधी बैठक में गहमागहमी देखने को मिली। नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा ने परिषद को सूचित किए बिना बैठक बुलाने पर नाराजगी जताई। बैठक में 4 फीट की गाइडलाइन के तहत अतिक्रमण हटाने और टीन शेड लगाने पर सहमति बनी। पूर्व विधायक माधो सिंह डावर ने नगर का माहौल बिगाड़ने वाले तत्वो पर निशाना साधा। तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर ने व्यापारियों को भविष्य में नुकसान से बचने के लिए आपसी समन्वय और नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने जोर दिया कि प्रशासन सहयोग के लिए है, लेकिन नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे और रजिस्ट्री से आगे अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Post navigation चंद्रशेखर आजाद नगर में नगर परिषद में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान भाजपा मध्य प्रदेश की कार्यशाला में मोदी सरकार के 11 साल और आगामी संगठनात्मक रणनीति पर जोर