भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश ने आज, 12 जून 2025, गुरुवार को टाउन हॉल भवन में “मोदी सरकार के 11 साल: संकल्प से सिद्धि तक एवं अन्य संगठनात्मक कार्यक्रम” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया. इस कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए दिशा-निर्देश दिए. कार्यशाला में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष जी मक्कू पोरवाल, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, और गोविंदा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. मंत्री नागर सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं, संगठन के पदाधिकारियों, पार्षदों, जनपद सदस्यों, सरपंचों, बूथ अध्यक्षों, प्रभारियों और बीएलओ से विशेष अपील की. उन्होंने कहा कि हर महीने के तीसरे रविवार को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अपने बूथ के पांच कार्यकर्ताओं के साथ अवश्य सुनें. उन्होंने प्रधानमंत्री के 11 वर्षों के विकास कार्यों का परिचय हर बूथ पर वितरित करने पर जोर दिया. चौहान ने यह भी कहा कि स्कूल खुलने वाले हैं, ऐसे में अभिभावकों और बच्चों से मिलकर भाजपा के विकास कार्यों की गाथा आम जनता तक पहुंचाई जानी चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही पार्टी आज इस मुकाम पर है, और संगठन का काम करते हुए कार्यकर्ता भी बड़े नेता बनकर उभरेंगे. पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया. वहीं, जिला अध्यक्ष मक्कू पोरवाल ने भाबरा को भाजपा का गढ़ बताते हुए इसे और मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर पार्टी की कार्ययोजना के अनुसार काम करने का आह्वान किया. बड़ी पोल गांव में पुल निर्माण की मांग कार्यशाला के दौरान, बड़ी पोल गांव के कुछ युवाओं ने मंत्री नागर सिंह चौहान को एक आवेदन सौंपा. उन्होंने बताया कि उनके गांव के 200 परिवारों के लिए आवागमन का एकमात्र रास्ता है, जिसके बीच में एक नदी है और वहां कोई पुल नहीं है. उन्होंने मंत्री जी से पुल बनवाने का अनुरोध किया ताकि ग्रामीणों को सुविधा हो सके. ग्राम बड़ी पोल, माथादरा फलिया के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए इस आवेदन को मंत्री नागर सिंह चौहान ने स्वीकार किया और पुल के निर्माण का आश्वासन दिया. Post navigation अतिक्रमण पर व्यापारी संघ ने बुलाई बैठक, तहसीलदार ने दी समन्वय की सलाह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से आक्रोश…मुस्लिम समाज ने की FIR की मांग की।