भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में प्रशासन ने आज बस स्टैंड से मेन रोड तक अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया। इस दौरान, जेसीबी की मदद से लगाए गए टीन शेड जैसे अस्थायी और कच्चे निर्माणों को हटाया गया। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग, नगर परिषद और पुलिसकर्मियों की एक संयुक्त टीम शामिल थी। स्थानीय नागरिकों ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि क्या यह अभियान केवल कुछ ‘चिन्हित’ लोगों पर ही केंद्रित है, या यह सभी अतिक्रमणकारियों पर समान रूप से लागू होगा। इस संबंध में तहसीलदार जितेंद्र तोमर ने स्पष्ट किया है कि यह मुहिम पूरे नगर में लगातार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिन अतिक्रमणों को अभी तक नहीं हटाया जा सका है, उनकी समीक्षा करके उन्हें भी तोड़ा जाएगा। Post navigation जनसुनवाई में दो साल से लंबित भुगतान का मुद्दा उठा, युवाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी अतिक्रमण पर व्यापारी संघ ने बुलाई बैठक, तहसीलदार ने दी समन्वय की सलाह