जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट में नगर परिषद ने शहर को स्वच्छ,व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर आज भी जारी रहा इस अभियान के तहत देहदला चौराहा ,मेन रोड और सब्जी मंडी इलाकों में बुलडोजर से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अतिक्रमण से बिगड़ रही थी ट्रैफिक व्यवस्था बताया जाता है कि बाजार सड़क मार्गों पर लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया था। कई स्थानों पर नाले और नालियों पर भी पक्के निर्माण कर लिए गए थे, जिससे जल निकासी बाधित हो रही थी। दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने शेड और बरामदे बनाकर सड़क को घेर लिया गया था, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा रही थी और आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। नगर के मुख्य बाजारों में दोनों ओर दुकानों के सामने अतिक्रमण होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। कार्रवाई से पहले दिया गया नोटिस नगर परिषद सीएमओ संतोष राठौड़ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले सभी अतिक्रमण स्थलों को चिन्हित कर वहां के लोगों को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन, तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन राजस्व अमला ने सख्त कदम उठाते हुए वह नगर परिषद के द्वारा बुलडोजर से कार्रवाई की इस अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और यातायात सुचारू रूप से चल सके। Post navigation रविंद्र राठी ने जोबट एसडीओपी के रूप में पदभार किया ग्रहण घटना के 72 घंटों के अंदर पुलिस ने लूट का किया पर्दाफाश