थांदला। माशिम के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम आज घोषित हुए जिसमें अणु पब्लिक स्कूल के विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय के 2-2 छात्र-छात्राओं ने जिले मेरिट लिस्ट में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय से जतिन गुप्ता प्रथम, मुक्ति रूनवाल ने द्वितीय एवं विज्ञान संकाय से प्रियांशी त्रिवेदी द्वितीय, वासु भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। संस्था से कुल छात्र 47 ने परीक्षा में भाग लिया।45 छात्र सफल हुए। 19 बच्चों को 80%से अधिक अंक प्राप्त हुए।इस अवसर पर  विद्यालय प्रमुख प्रदीप गादिया हर्ष गादिया एवं प्राचार्य  प्रमोद नायर एव समस्त स्टाफ द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *