थांदला। थांदला-पेटलावद रोड स्थित शराब के ठेके के समीप बने अहाते पर 10 से 12 युवक शराब एवं बीयर पीने के बाद में पैसे मांगने पर विवाद करने लगे। इस दौरान अहाते पर कार्यरत युवक के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला भी किया। थाना प्रभारी कौशल्य चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार देर शाम स्कॉर्पियो कार क्रमांक एमपी 45 बीबी 1843 से 10 से 12 युवक शराब ठेके के समीप बने अहाते पर बैठकर खाना व शराब, बीयर का सेवन कर रहे थे। कुछ देर बाद उनमें से कुछ युवक उठकर चले गए, बचे हुए दो युवकों से जब कर्मचारी भारत पिता मनीराम बृजवासी ने 750 रुपए मांगे तब दोनों ने मिलकर भरत की जमकर पिटाई की एवं अपने अन्य साथियों को भी बुला कर अहाते पर जमकर तोड़फोड़ मचाई एवं मारपीट की। भरत द्वारा पुलिस थाना थांदला में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 युवकों बंटी मुनिया निवासी चापानेर, रोहित पवार निवासी बामनिया, अमन दरबार डोडियार निवासी बामनिया को स्कार्पियो कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य पांच से छह युवकों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। जिन पर आईपीसी की धारा 294, 323,506 ,427 ,147 के साथ में शांति भंग करने की धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया। Post navigation मुमुक्षु विनयकुमार चपड़ोद का निकला वरघोड़ा किया वर्षीदान – सकल संघ ने किया बहुमान अणु पब्लिक स्कूल थांदला के छात्रों ने बाजी मारी